झारखण्ड में विगत वर्षों में JSSC/ JPSC के एक दिवसीय परीक्षा में जितने भी प्रश्न पूछे गए है । उसके ANSWER के साथ नीचे दिए जा रहे है। उम्मीद है आप सभी जितने भी झारखंड के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनमें मदद मिल सके ।
झारखंड का सामान्य परिचय
1. झारखंड की प्रथम राजभाषा, कौन सी भाषा है ?
Ans – हिन्दी।
2. झारखंड के दूसरी आधिकारिक राजभाषाओं की कुल संख्या कितनी है, और कौन कौन से है ?
Ans – द्वितीय आधिकारिक भाषाएं – 16.
🌿 झारखंड की द्वितीय आधिकारिक राजभाषाएं :– संथाली , हो , खोरठा, कुडूक, मुंडारी, नागपुरी, बांग्ला, मगही, मैथिली, भोजपुरी, अंगिका , पांचपरगणियां, कुरमाली, खड़िया, ओड़िया, उर्दू ।
3. झारखंड राज्य, भारत में कौन से नंबर के राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
Ans - 28th राज्य ।
🍁 झारखंड 15 नवंबर 2000ई को भारत के 28th राज्य बना । जिसमें बिहार के 18 जिले को शामिल करके , बिहार राज्य से अलग हुआ था ।
4. झारखंड की राजधानी कौन सा जिला को बनाया गया है ?
Ans - रांची।
🍁 रांची का पुराना नाम – विल्किंसनगंज और किशुनपुर।
5. झारखंड का राजकीय पशु क्या है ?
Ans - हाथी/भारतीय हाथी ।
🍁 भारतीय हाथी का Scientific नाम – elephas मैक्सिमस indicus है ।
🍁 भारतीय हाथी झारखंड के साथ – साथ केरल और कर्नाटक राज्य की भी राजकीय पशु है ।
🍁 झारखंड का राजकीय पुष्प पलाश है, जिसकी वैज्ञानिक नाम BUTEA MONOSPERMA है । पलाश पुष्प, झारखंड के साथ साथ उत्तरप्रदेश राज्य का भी राजकीय पुष्प है।
🍁 झारखंड का राजकीय वृक्ष साल या सखुआ का पेड़ है । जिसका वैज्ञानिक नाम शोरीया रोबोस्टा है । झारखंड की सरहुल पर्व में इस सखुआ का पेड़ की पूजा की जाती है । इसीलिए इसका विशेष महत्व है ।
6. झारखंड विश्व के किस गोलार्ध में स्थित है ?
Ans - उतरी गोलार्ध में ।
7. झारखंड का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
Ans - जंगल भूमि/वन प्रदेश/ जंगल झाड़ वाला प्रदेश ।
8. झारखंड का राजकीय पक्षी कौन से पक्षी को माना जाता है ?
Ans - एशियाटिक/ एशियन कोयल ।
🍁 एशियाटिक कोयल का वैज्ञानिक नाम – यूडीनमीस स्कोलोपेसस ।
9. झारखंड के किस जिले के बीचों– बीच से होकर कर्क रेखा गुजरती है ?
Ans - रांची।
🍁 कर्क रेखा झारखंड के 6 जिलों से होकर गुजरती है – लातेहार , गुमला , रांची , लोहरदगा, रामगढ़ और बोकारो ।
🍁 कर्क रेखा झारखंड को लगभग 2 बराबर भागों में बांटती है ।
🍁 कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं – गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ( पश्चिम से पूरब की ओर क्रम में) ।
10. झारखंड अपनी राज्य की सीमा, अपने कितने पड़ोसी राज्यों के साथ साझा करती है ?
Ans - 5 राज्यों के साथ।
🍁 उतर दिशा में बिहार राज्य ।
🌿 झारखंड के 10 जिले , बिहार के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं (गढ़वा , पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर , दुमका , गोड्डा और साहेबगंज )। जबकि बिहार के 8 जिले, झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( बांका, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया ,नवादा, जमुई, कटिहार)।
🍁 दक्षिण दिशा में उड़ीसा राज्य ।
🌿 झारखंड के 4 जिले, उड़ीसा राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( सिमडेगा, सरायकेला खरसावां , पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम) । जबकि ओडिशा के 3 जिले, झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( मयूरभंज, सुंदरगढ़ और क्योंझर) ।
🍁 पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य।
🌿 झारखंड के 10 जिले , पश्चिम बंगाल राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, बोकारो , रांची , रामगढ़, जामताड़, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम) । जबकि पश्चिम बंगाल के 6 जिले, झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( पुरुलिया, झारग्राम, मालदा , मुर्शिदाबाद, वीरभूम और पश्चिम वर्धमान) ।
🍁 पश्चिम में छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश ( उतर - पश्चिमी दिशा ) ।
🌿 झारखंड के 4 जिले , छत्तीसगढ़ राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( गढ़वा , लातेहार , गुमला और सिमडेगा ) । जबकि छत्तीसगढ़ के 2 जिले , झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं ( बलरामपुर – रामानुजगंज और जशपुर )।
🌿 गढ़वा , झारखंड का एकमात्र जिला है ,जो उत्तरप्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करती है । इसी तरह उत्तरप्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है , जो झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करती हैं।
🍁 झारखंड का सबसे पूर्वी जिला – साहेबगंज।
🌿 झारखंड का सबसे पश्चिमी जिला – गढ़वा ।
🌿 झारखंड की सबसे उतरी जिला – साहेबगंज ।
🌿 झारखंड की सबसे दक्षिणी जिला – पश्चिमी सिंहभूम ।
11. झारखंड, बिहार राज्य से अलग होकर किस तिथि को एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
Ans - 15 नवंबर 2000 ई को 28th राज्य के रूप में।
🍁 झारखंड को एक अलग राज्य बनाने में की गई प्रक्रिया –
(i) 25 अप्रैल 2000 ई को बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 को बिहार विधानसभा से मंजूरी दी गई ।
(i i) बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 को लोकसभा से 2 अगस्त 2000 को मंजूरी दी गई।
(i i i) बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 को राज्यसभा से 11 अगस्त 2000 ई को मंजूरी दी गई।
(i v) भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायण ने 25 अगस्त 2000 ई को बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 को स्वीकृति प्रदान की । तत्पश्चात धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मतिथि को 15 नवंबर 2000 ई को झारखंड, बिहार से अलग होकर भारत की 28th राज्य बनीं।
12. झारखंड की खेल राजधानी के रूप किसको जानी है ?
Ans - जमशेदपुर।
🍁 जमशेदपुर ( झारखंड की औद्योगिक राजधानी/स्टील सिटी ) में स्थित प्रमुख स्टेडियम – मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कीनन स्टेडियम।
🍁 जमशेदपुर की स्थापना जमशेदजी नौसरवान जी टाटा ने की थी । जमशेदपुर को भारत के पिट्सबर्ग के रूप में भी जाना जाता है ।
🍁 जमशेदपुर शहर, स्वर्णरेखा और खरखई नदी के संगम पर स्थित है ।
🍁 1907 को इस शहर की स्थापना की गई थी । पहले इसको साकची के नाम से जाना जाता था । तत्कालीन वायसराय चेम्सफोर्ड ने जमशेदजी टाटा के सम्मान में 1919 को इसका नाम साकची से जमशेदपुर किया गया।
13. झारखंड राज्य गठन के समय , राज्य में कुल कितने जिले थे ?
Ans - 18 जिले।
🍁 जब झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आई तब 18 जिले थे। राज्य बनने के बाद 6 और नए जिलों का गठन किया गया।
🌿 झारखंड राज्य का गठन, तत्कालीन बिहार के कुल भूभाग का , 46% भूभाग को अलग करके किया गया है ।
🍁 राज्य बनने के बाद बनाए गए 6 नए जिले –
(i) लातेहार ( 4 अप्रैल 2001, पलामू जिले से अलग)।
(i i) जामताड़ा ( 26 अप्रैल 2000, दुमका जिला से अलग)।
(i i i) सिमडेगा ( 30 अप्रैल 2001, गुमला जिले से अलग ) ।
(i v) सरायकेला खरसावां ( 30 अप्रैल 2000, पश्चिमी सिंहभूम जिला से अलग) ।
(v) खूंटी ( 12 सितंबर 2007, रांची जिला से अलग ) और
(vi) रामगढ़ ( 12 सितंबर 2000, हजारीबाग जिला से अलग ) ।
14. झारखंड का भौगोलिक कुल क्षेत्रफ़ल कितना है ?
Ans - 79714/79716 km²/ वर्ग की. मी. या 79.70 लाख हैक्टेयर।
🍁 ग्रामीण क्षेत्रफ़ल 77922 KM² और शहरी क्षेत्रफ़ल 1792 KM² है ।
🍁 झारखंड का कुल क्षेत्रफल, भारत देश के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है , जिसके आधार पर झारखंड, भारत का 15th बड़ा राज्य है ।
🍁 झारखंड की उत्तर से दक्षिण की ओर कुल लंबाई 380 किलोमीटर जबकि पश्चिम से पूर्व की ओर झारखंड की कुल चौड़ाई 463 किलोमीटर है।
15. झारखंड की उपराजधानी कहां स्थित है ?
Ans - दुमका।
🍁 प्रस्तावित उपराजधानी की संख्या – 03( मेदिनीनगर, चाईबासा और गिरिडीह ) ।
🍁 दुमका – जिला के रूप में गठन – 1 जून 1983।
🍁 बाबा बासुकिनाथ धाम और मलूटी मंदिर, दोनों दुमका में ही स्थित है।
🍁 मयूराक्षी नदी पर बना मसानजोर डैम/कनाडा डैम , दुमका में स्थित है ।
16. झारखंड उच्च न्यायालय, भारत देश के कितने नम्बर का उच्च न्यायालय है ?
Ans - 21 th
🍁 गठन – 15 नवंबर 2000 ई को ( राज्य गठन के साथ ही) ।( रांची में स्थित)
🍁 झारखंड का नया उच्च न्यायालय, धुर्वा ( रांची ) में स्थित है। यह 165 एकड़ की क्षेत्र में फैला है जो भारत के सुप्रीम कोर्ट के परिसर 7.5 गुना बड़ा है ।
🍁 इस नए उच्च न्यायालय भवन का उद्घाटन वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 24 मई 2023 को की थी ( कुल लागत 550 करोड़) ।
17. झारखंड राज्य के नए लोगो का अनावरण कब किया गया था ?
Ans - 14 अगस्त 2020 ( प्रभावी हुआ – 15 अगस्त 2020) ।
🍁 झारखंड का नया राजकीय प्रतीक में वृत्ताकार चक्र के अंदर कुल 7 घेरे है ।
(i) 1st घेरा – इस घेरे में अशोक स्तंभ के साथ साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है ।
(i i) 2nd घेरा – इसमें 60 सफ़ेद रंग के खाली गोल घेरे हैं।
(i i i) 3rd घेरा – इस घेरे में 24 जोड़े ( कुल 48) सौर चित्रकारी को दर्शाया गया है ।
(iv) 4th घेरा – इस घेरे में 24 की संख्या में राज्य की राजकीय पुष्प पलाश को दिखाया गया है।
(v) 5th घेरा – इस घेरे में 24 की संख्या में राज्य की राजकीय पशु हाथी को दर्शाया गया है।
(vi) 6th घेरा – इस घेरे में झारखंड सरकार और Government of Jharkhand लिखा हुआ है । और 7th घेरा सिर्फ खाली घेरा है ।
18. वर्तमान(2026) , झारखंड राज्य में कुल कितने प्रमंडल हैं ?
Ans - 5 प्रमंडल । ( उतरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, संथाल परगना, पलामू, कोल्हान )
🍁 उतरी छोटानागपुर प्रमंडल ( मुख्यालय – हजारीबाग )
🌿 इस प्रमंडल में कुल 7 जिले हैं – चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह , धनबाद , रामगढ़ और बोकारो।
🍁 दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ( मुख्यालय – रांची )
🌿 इस प्रमंडल में कुल 5 जिले हैं – लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और रांची ।
🍁 संथाल परगना प्रमंडल ( मुख्यालय – दुमका )
🌿 इस प्रमंडल में कुल 6 जिले हैं – देवघर, गोड्डा , साहेबगंज, पाकुड़ , जामताड़ा , और दुमका ।
🍁 पलामू प्रमंडल ( मुख्यालय – मेदिनीनगर)
🌿 इसमें कुल 3 जिले हैं – गढ़वा , पलामू, लातेहार ।
🍁 कोल्हान प्रमंडल ( सबसे नवीनतम प्रमंडल , 2003 में बना , मुख्यालय – चाईबासा)
🌿 इस प्रमंडल में भी 3 जिले हैं – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां।
ऊपर दिए गए सभी प्रश्न और उतर सहित सभी अतिरिक्त लिखे गए जानकारी को नीचे दिए गए QR code ko ,Google Chrome से स्कैन करके इसका pdf डाउनलोड कर सकते हैं।


